छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का मेगा प्लान: सीएम साय ने किया “अटल विश्वास पत्र” का विमोचन, महिलाओं को 25% प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, UPSC पास करने पर 1 लाख, फ्री वाई-फाई, सिकल सेल मुक्त प्रदेश समेत कई बड़े वादे, पढ़े पूरी ख़बर…

रायपुर, 03 फ़रवरी 2025। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घोषणा पत्र का विमोचन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

भाजपा के इस घोषणा पत्र में कुल 20 बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें महिलाओं, युवाओं, छात्रों और व्यापारियों के लिए कई लोक-लुभावन घोषणाएं की गई हैं।

“अटल विश्वास पत्र” की मुख्य घोषणाएं:

महिलाओं को 25% प्रॉपर्टी टैक्स में विशेष छूट
महापौर सम्मान निधि की स्थापना, UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि
विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा
PM स्वनिधि योजना के तहत 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता
फ्री सेनेटरी पैड की उपलब्धता
महिला स्वसहायता समूह को बर्तन बैंक के लिए 2.5 लाख रुपये का ऋण
सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश की परिकल्पना
गोकुल नगर का विस्तार किया जाएगा
राजधानी में यातायात सुधार के लिए पार्किंग निर्माण
नालंदा परिसर में पुस्तकालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी
पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान योजना
PMAY-U के तहत 3 लाख घरों का तेजी से निर्माण
पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाया जाएगा

भाजपा ने इस घोषणा पत्र के जरिए सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। अब देखना यह होगा कि जनता पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है और चुनावी समीकरण किस ओर रुख करते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button