छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री साय बोले— ‘सुशासन और विकास की जीत’

रायपुर, 08 फ़रवरी 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी यह साबित करती है कि सुशासन और विकास के प्रति जनता का भरोसा अटूट है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए सभी वर्गों के लिए काम किया है। यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने छल-कपट को नकारते हुए भाजपा को सत्ता सौंपी है। भाजपा के नेतृत्व में ही दिल्ली की प्रगति संभव है, और जनता ने इसी सोच के साथ अपना मत दिया है।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button