BREAKING: हाईवे पर भीषण हादसे में घायल हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर

ब्रेकिंग न्यूज
जगदलपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में उनके कमर और पैर में चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
इस घटना की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी और आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।



