छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में भाजपा की बगावत: सभापति नूतन सिंह ठाकुर 6 साल के लिए निष्कासित, पार्षदों पर भी कार्रवाई तय!

कोरबा, 10 मार्च 2025 कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दरअसल, पार्टी ने सभापति पद के लिए हितानंद अग्रवाल को अधिकृत उम्मीदवार बनाया था, लेकिन भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने इसके खिलाफ बगावत करते हुए स्वयं नामांकन दाखिल कर दिया। चुनाव में अधिकांश भाजपा पार्षदों ने नूतन सिंह ठाकुर के पक्ष में मतदान किया, जिसके चलते वे सभापति चुने गए। इस घटना से पार्टी और मंत्री लखनलाल देवांगन की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने सख्त कदम उठाते हुए नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

भाजपा कोरबा में गुटबाजी उजागर

छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन कोरबा नगर निगम में सभापति चयन को लेकर पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। इस मामले ने पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना दिया। सभापति पद के लिए हितानंद अग्रवाल के नाम को अंतिम रूप देने के लिए रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा को कोरबा में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। लेकिन भाजपा पार्षदों ने पर्यवेक्षक और मंत्री लखनलाल देवांगन के सामने ही खुलेआम विरोध प्रदर्शन किया।

बगावत के बाद निष्कासन की कार्रवाई

पार्षदों ने एक स्वर में संगठन के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन पर किसी को थोपने का प्रयास न किया जाए। इसी विरोध के बीच नूतन सिंह ठाकुर ने बागी रुख अपनाकर सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। परिणामस्वरूप, भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा, और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। इस घटना से नाराज भाजपा हाईकमान ने कड़ा रुख अपनाते हुए नूतन सिंह ठाकुर को निष्कासित कर दिया।

अन्य बागी पार्षदों पर भी गिर सकती है गाज

भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा पहले ही बगावत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कह चुके थे। प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने आज नूतन सिंह ठाकुर के निष्कासन की घोषणा की। अब पार्टी उन अन्य पार्षदों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है, जिन्होंने पर्यवेक्षक और मंत्री के फैसले का विरोध किया था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button