छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा: सरकार के 1 साल का जश्न, रायपुर में आमसभा, कार्यकर्ताओं संग बैठक और प्रतिमाओं के अनावरण का पूरा शेड्यूल जारी

रायपुर, 12 दिसंबर 2024| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भाजपा सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

जेपी नड्डा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

2:45 बजे: रायपुर पहुंचेंगे।

3:30 बजे: साइंस कॉलेज परिसर में आमसभा को संबोधित करेंगे।

4:55 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिमाओं का अनावरण।

5:30 – 6:30 बजे: भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

6:40 बजे: पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से मुलाकात।

7:40 बजे: रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना।

जेपी नड्डा का यह दौरा भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और आगामी योजनाओं की रणनीति तय करने के लिए अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button