भाजपा पार्षद प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी के जनसंपर्क अभियान को मिला जोर: भक्त माता कर्मा वार्ड 67 में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और विधायक सुनील सोनी ने किया प्रचार, जनता से समर्थन की अपील

रायपुर, 02 फ़रवरी 2025: नगर पालिका निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 67 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। उन्होंने वार्ड में व्यापक दौरा कर नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं जैसे नाली, पानी, सड़क, बिजली आदि की समस्याओं को जल्द हल करने का वादा किया।

आज भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और रायपुर सुनील सोनी ने वार्ड 67 में पहुंचकर सोनू ममता तिवारी के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने वार्ड के नागरिकों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की और पार्टी की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनू ममता तिवारी को वार्ड के सभी नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का अपार समर्थन मिला। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को वार्ड के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, निराश्रित पेंशन योजना समेत अन्य सुविधाओं का लाभ अपने वार्ड के नागरिकों को दिलाने का वचन दिया।

भाजपा के महापौर प्रत्याशी और सांसद का समर्थन मिलने से सोनू ममता तिवारी के प्रचार को और मजबूती मिली है।



