छत्तीसगढ़
Trending

जगदलपुर SP ऑफिस वेतन घोटाला: जांच में बड़ा खुलासा, 3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी सामने, तीन आरोपी जेल भेजे गए

जगदलपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय से जुड़े बहुचर्चित वेतन घोटाले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच में जहां वर्ष 2023 से 2026 के बीच करीब 2 करोड़ रुपये के गबन का अनुमान लगाया गया था, वहीं अब विस्तृत जांच में यह राशि बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इससे स्पष्ट है कि मामला पहले की तुलना में कहीं अधिक गंभीर और व्यापक है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थ एक बाबू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। आरोप है कि वेतन संबंधी नोटशीट की हार्ड कॉपी में छेड़छाड़ कर भुगतान की राशि में हेरफेर किया गया और लंबे समय तक इस तरीके से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जाता रहा।

मामले का खुलासा होने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जांच अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की गहन पड़ताल अभी जारी है। ऐसे में घोटाले की कुल राशि में और बढ़ोतरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button