छत्तीसगढ़
Trending
Raipur Police में बड़ा फेरबदल: 6 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 18 सितंबर 2025 राजधानी रायपुर पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी करते हुए 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया है।

जारी आदेश के अनुसार—
- अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर र.आ. केंद्र भेजा गया।
- शिव नारायण सिंह को डीडी नगर थाना प्रभारी से हटाकर कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया।
- मौदहापारा थाना प्रभारी रहे रविन्द्र सिंह को डीडी नगर की जिम्मेदारी दी गई।
- मुकेश शर्मा को र.आ. सेंटर से स्थानांतरित कर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
- मनीष तिवारी को र.आ. केंद्र से हटाकर माना थाना प्रभारी बनाया गया।
- शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से स्थानांतरित कर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।



