छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: बजरंग अग्रवाल समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदारों पर जांच तेज

रायपुर, 17 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटी विभाग द्वारा निर्माण कंपनी, रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के घर और ऑफिस पर छापे मारी है। साथ ही उनके भाई संजय अग्रवाल के अवंतिविहार स्थित घर और ऑफिस पर भी दबिश दी है। इसके अलावा आरएसए इंफ्रा कंपनी के मालिक के घर और ऑफिस पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि टीम अंदर मौजूद है और घर और ऑफिस पर छानबीन कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button