छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: डंगनिया चौक पर चारपहिया वाहन से पंजाब में बिक्री के लिए लाई गई 16.5 लीटर विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 20 जनवरी 2025/ कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग, रायपुर ने डंगनिया चौक पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी रणजीत राठौर के कब्जे से चारपहिया वाहन में छुपाकर ले जाई जा रही 16.5 लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई। मदिरा में पंजाब राज्य में बिक्री हेतु 22 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की शामिल थीं।

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी ज़ेबा खान के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी.डी. पटेल और रविशंकर पैकरा का विशेष योगदान रहा। विभाग ने यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है कि अवैध मदिरा और शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button