छत्तीसगढ़
Trending
कांकेर में बड़ा हादसा: नक्सलियों की IED डिफ्यूज करते समय धमाका, BSF जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर किया गया शिफ्ट

कांकेर | जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई IED को डिफ्यूज करते समय हादसा हो गया। BSF जवान बी. ईश्वर राव ब्लास्ट में घायल हो गए। यह घटना हेटारकसा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया।जवान के हाथ और चेहरे में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा पानीडोबीर कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकली टीम के दौरान हुआ। सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे है|