छत्तीसगढ़
Trending

सूरजपुर में साल्वेंट फैक्ट्री पर हमला: 50 लोगों की भीड़ ने मचाया तांडव, संचालक को बनाया बंधक, 25 लाख लूटकर फरार, इलाके में तनाव

सूरजपुर, 21 मई — जिले के नेवरा ग्राम स्थित एक साल्वेंट फैक्ट्री में मंगलवार रात बड़ी वारदात सामने आई है। करीब 50 लोगों की भीड़ ने प्लांट पर धावा बोलते हुए 25 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। हमलावरों ने प्लांट के संचालक आशीष मित्तल और अमन मित्तल को बंधक बनाकर फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ की।

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संचालकों का गांव के कुछ लोगों से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री पहुंचे और मशीनों को नुकसान पहुंचाते हुए नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने वारदात को लेकर आक्रोश जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

घटना के दौरान घायल हुए अमन मित्तल को उनके बड़े भाई जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को ही घटना की वजह माना जा रहा है।

जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button