छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: गुढ़ियारी में तेज रफ्तार पिकअप ने मचाया कहर, कई लोग घायल

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने कई लोगों को टक्कर मार दी और फिर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पिकअप अचानक बेकाबू हो गई और राहगीरों को कुचलते हुए खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button