छत्तीसगढ़
Trending
निगम-मंडलों की नियुक्तियों में संशोधन : केदारनाथ गुप्ता को मर्यादित सहकारी बैंक, शालिनी राजपूत को हस्तशिल्प संघ और श्रीनिवास राव मद्दी को ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन की कमान

रायपुर। साय सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों की नियुक्तियों में संशोधन करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संशोधित आदेश के तहत केदारनाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य मर्यादित सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्षता सौंपी गई है। इसके अलावा श्रीनिवास राव मद्दी को ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व में इन तीनों को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी दी गई थी। केदारनाथ गुप्ता को पहले दुग्ध संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जबकि शालिनी राजपूत को समाज कल्याण आयोग की कमान मिली थी। श्रीनिवास राव मद्दी को पहले वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।
सरकार द्वारा यह संशोधन प्रशासनिक कारणों और कार्यक्षमता के मद्देनजर किया गया बताया जा रहा है।



