छत्तीसगढ़

Agitation : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के इतिहास में यह पहला और सबसे बड़ा आंदोलन होगा



Agitation : नगरी । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय मांग केंद्र के अनुसार 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत करने को लेकर कलम बंद काम बंद महा आंदोलन के तहत तृतीय चरण का पांच दिवसीय हड़ताल 25 जुलाई से 29 जुलाई तक ब्लॉक मुख्यालय नगरी के रावण भाटा मैदान में धरना देकर सरकार के हठधर्मिता भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ नारे बाजी कर जोरदार हल्लाबोल प्रदर्शन करेंगे।

Agitation : फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के इतिहास में यह पहला और सबसे बड़ा आंदोलन होगा जिसमे प्रदेश के 6.50 लाख कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित होंगे।इस पांच दिनी महाआंदोलन में सभी विभाग के भृत्य,लिपिक,शिक्षक,पटवारी,इंजीनियर,डॉक्टर,सहायक प्राध्यापक,पर्यवेक्षक,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी, वन कर्मचारी,कृषि अधिकारी सहित ब्लॉक भर से 3500 कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित होंगे जिससे समस्त स्कूल,कालेज,नगर पंचायत,जनपद पंचायत,तहसील आफिस सहित समस्त कार्यालयों में तालाबंदी रहेगी,सरकारी कामकाज ठप्प होंगे।

Agitation : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव उपाध्यक्ष व कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष रमेश भरेवा ,शिक्षक संघ अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष महेंद्रबोर्झा पटवारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्रध्रुव, बी पी चंद्रा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ,छ:गअजजा शासकीय सेवक संघ अध्यक्ष सुरेश ध्रुव ,दिनेश साहू जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ,लिपिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष आरआर वर्मा ,निखिल मेश्राम,सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष शरीफ बेग मिर्जा, संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष पदुमलाल साहू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर, महिला पर्यवेक्षक संघ प्रतिनिधि लता केसरी ,सचिव संघ अध्यक्ष अनित ध्रुव ,हरीश खत्री अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ , उमेश कुमार साहू अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ,जसपाल खनूजा अध्यक्ष समन्वयक संघ ,बेलर तहसील संयोजक बी एन सिंह, रमतू नेताम कृषि विस्तार अधिकारी संघ , महासचिव किशोर कश्यप,प्रवक्ता के पी साहू,सचिव गिरीश जायसवाल,,सहसचिव संजय रेड्डी,,सुरेन्द्र लोनहारे,संगठन मंत्री भागवत साहू,आई टी सेल प्रभारी देवप्रकाश ताम्रकार, राजेश तिवारी तहसील अध्यक्ष शिक्षक संघ,संजू निर्मलकर संयोजक स्वास्थ्य विभाग,सुरेन्द्र नेताम महासचिव,महाविद्यालय कर्मचारी अधिकारी संघ मनोज शर्मा ,अशोक ध्रुव,नगर पंचायत कर्मचारी संघ जे एल उइके ,विनय शर्मा,प्राचार्य मंच के एन पांडेय,डी के सूर्यवंशी,जोन संयोजक प्रकाश साहू, सुरेन्द्र प्रजापति,लोचन साहू,मोहन मरकाम,ने ब्लॉक भर के समस्त कर्मचारी अधिकारियों को समय 11:00 बजे से 4 बजे तक धरना स्थल रावण भाटा मैदान नगरी में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने में अपील की है।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button