छत्तीसगढ़
Trending

अबूझमाड़ के सफल ऑपरेशन के बाद बासिंग पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : जवानों का बढ़ाया हौसला और इलाके के विकास के लिए 1.04 करोड़ की घोषणाएं—हर गांव को मिली नई सौगात

ब्रेकिंग न्यूज़ | रायपुर, 23 मई 2025

अबूझमाड़ ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुलाकात, की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कैंप में दो दिन पहले अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए सफल ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री ने जवानों का तिलक लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया तथा उनके साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए हौसला बढ़ाया।

बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं—

  1. ग्राम मुरहापदर में 20 लाख की लागत से पुलिया निर्माण।
  2. बासिंग में 10 लाख की लागत से खेल मैदान की स्वीकृति।
  3. बासिंग में बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला की मरम्मत हेतु 10 लाख की स्वीकृति।
  4. मुरहापदर और एहनार में 24 लाख की लागत से दो नवीन आंगनबाड़ी भवन।
  5. बासिंग गांव में हाट बाजार से बस्ती तक 500 मीटर सीसी सड़क हेतु 25 लाख की मंजूरी।
  6. ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल निर्माण के लिए 15 लाख की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी अंचलों के समग्र विकास और सुरक्षा बलों के मनोबल को उच्च बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button