छत्तीसगढ़
Trending

कोंडागांव में पुलिस की गुंडागर्दी! आदिवासी युवक को बीच बाजार में पीटा, ASI लाइन अटैच, निलंबन की कार्रवाई जारी

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस की शर्मनाक हरकत सामने आई है, जहां बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में एक आदिवासी युवक के साथ पुलिस जवान ने सरेआम मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, बड़ेडोंगर थाना प्रभारी विनोद नेताम की मौजूदगी में एएसआई उमेश मंडावी ने आदिवासी युवक को न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि उसे जमीन में पटक-पटक कर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। यही नहीं, जब कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो एएसआई ने उन्हें भी धमकाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई उमेश मंडावी को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि आरोपी जवान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।

एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि घटना शनिवार की है और इस पर सख्त संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जनता से मधुर संबंध बनाएं और जिम्मेदारी से व्यवहार करें।”

इस घटना ने एक बार फिर पुलिसिया रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब पीड़ित आदिवासी समुदाय से हो और उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया जाए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button