छत्तीसगढ़
Trending

बलौदाबाजार: श्री सीमेंट प्लांट के खिलाफ कार्रवाई तेज, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

बलौदाबाजार। हाल ही में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खपराडीह स्कूल में अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए श्री सीमेंट प्लांट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर दीपक सोनी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है और तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं।

बता दें, इस मामले में श्री सिमेंट प्लांट पर आरोप लगे कि प्लांट के FR से निकलने वाली बदबूदार गैस की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी। घटना के दिन कलेक्टर-एसपी तत्काल अस्पताल में बच्चों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने घटना के बाद तत्काल जांच टीम बनाकर जांच करवाई, जिसमें श्री सीमेंट कंपनी की लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री सीमेंट को नोटिस जारी कर दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button