छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : सिलेंडर ब्लास्ट से समोसा दुकान में हादसा, चार झुलसे, दो पहिया वाहन जलकर खाक

रायगढ़, 22 जनवरी 2025:
ढ़िमरापुर चौक स्थित एक समोसा दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ब्लास्ट के कारण लगी आग ने पास खड़े दोपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बगल के मुरारी होटल में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button