छत्तीसगढ़
Trending

ACB Raid in Wadrafnagar: पटवारी मोहन सिंह 13 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वाड्रफनगर, 10 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पण्डरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को किसान से 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी ने पीड़ित किसान से जमीन के बंटवारे के एवज में रिश्वत की मांग की थी। किसान का आरोप है कि पैसे दिए बिना पटवारी लंबे समय से बंटवारे की प्रक्रिया लंबित कर रहा था। परेशान होकर किसान ने ACB में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि होने पर ACB की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी ने तय रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है।

फिलहाल आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button