“रायपुर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में जुटे जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन, विधायक मोतीलाल साहू ने रखा नेतृत्वकारी दृष्टिकोण”

रायपुर। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन ग्रीन आर्मी एवं JCI के संयुक्त बैनर तले द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम, न्यू राजेन्द्र नगर में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में महासमुंद लोकसभा सांसद रुपकुमारी चौधरी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़, विधानसभा संयोजक लीलाधर चंद्राकर, ग्रीन आर्मी प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, गुरदीप टूटेजा, JCI को-ऑर्डिनेटर लीना वाढेर सहित मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने इसे लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को इस विषय पर जागरूक करना और विभिन्न दृष्टिकोणों को साझा करना रहा।



