छत्तीसगढ़
Trending

भिलाई से 16 साल की नाबालिग 9 दिन से लापता, मां ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

भिलाई, 04 सितंबर 2025।भिलाई-3 थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले 9 दिनों से लापता है। 27 अगस्त की सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद से अब तक घर नहीं लौटी। परिवार ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन इतने दिनों बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

लड़की की मां उगाला बंजारे अब बेटी की तलाश में प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा—
“मेरी 16 साल की बेटी 7 दिन से लापता है। पुलिस मेरी कोई मदद नहीं कर रही। मैं बार-बार थाना आ रही हूं, लेकिन जवाब नहीं मिलता। प्लीज सर… मैं हाथ जोड़कर आपसे अपील करती हूं, मुझे मेरी बेटी से मिला दीजिए। मेरी लड़की ही मेरी जिंदगी है।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button