कवर्धा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; धू-धूकर जलने लगी गाड़ी

कवर्धा, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार को चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उससे कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
राधा-कृष्ण मंदिर के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के पास की है। यहां चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
धू-धूकर जलने लगी स्कूटी, वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है। स्कूटी से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। अचानक लगी आग से आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग कैसे लगी, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। घटना में चालक के कूदकर जान बचाने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।



