छत्तीसगढ़

रायपुर, 29 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में GST विभाग ने अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग की टीम ने जीई रोड स्थित मारुति बिजनेस पार्क, मैग्नेटो मॉल समेत कई स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की।

जानकारी के अनुसार, GST चोरी की सूचना मिलने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि करीब 7 अधिकारियों की टीम अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रही है। कार्रवाई पिछले दो दिनों से जारी होने की जानकारी सामने आई है।

चौबे कॉलोनी और आमानाका में भी जांच

GST विभाग की टीम ने मारुति बिजनेस पार्क और मैग्नेटो मॉल के अलावा चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र स्थित रेसिडेंशियल परिसरों में भी छापेमारी की है। अधिकारियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रिकॉर्ड और कारोबारी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

कार्रवाई के दौरान दस्तावेज, कथित बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग की टीम इन रिकॉर्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की पड़ताल कर रही है, ताकि लेन-देन और GST से संबंधित तथ्यों को सत्यापित किया जा सके।

फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए और कथित GST चोरी की राशि कितनी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button