CM TODAY SCHEDULE : रायपुर में आज CM साय का कार्यक्रम, यूथ कॉन्क्लेव में शिरकत के बाद मंत्रालय में लेंगे अहम बैठकें

रायपुर, 29 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दिन की शुरुआत Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 से होगी। इसके बाद वे मंत्रालय में परिवहन, पारस और जल संसाधन विभाग से संबंधित बैठकों में शामिल होंगे। शाम को सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां वे Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे कृषक सभागार से रवाना होकर दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 12:30 बजे से परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 2:30 से 3 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 3 से 5 बजे तक पारस संबंधी समीक्षा बैठक और शाम 5 से 5:30 बजे तक जल संसाधन विभाग की बैठक होगी।
शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर करीब 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 6 से 7:30 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।



