छत्तीसगढ़
Trending

अमरकंटक-डोंगरिया में 1.5 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने पाया प्रसाद: भावना बोहरा की सेवा पहल, पांचवें साल भी भोजन-विश्राम की व्यवस्था

कवर्धा/अमरकंटक, 27 अगस्त 2026। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ओर से सावन माह में कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों के लिए आयोजित निःशुल्क भोजन, विश्राम और भंडारा सेवा का समापन हो गया। अमरकंटक में लगातार पांचवें वर्ष आयोजित इस सेवा के साथ इस वर्ष जलेश्वर महादेव मंदिर, ग्राम डोंगरिया में भी पूरे सावन माह तक भंडारे की व्यवस्था की गई।

अमरकंटक के मेला मैदान स्थित डोम, नया नगर पालिका परिसर में 30 जुलाई से शुरू हुई निःशुल्क भोजन एवं विश्राम व्यवस्था 24 अगस्त को विधिवत संपन्न हुई। वहीं डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में पूरे सावन माह तक कांवड़ यात्रियों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। दोनों स्थानों पर मिलाकर 1.5 लाख से अधिक शिवभक्तों और कांवड़ियों ने भोजन ग्रहण किया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवान महादेव की भक्ति के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि लगातार पांचवें वर्ष सावन में शिवभक्तों की सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से कबीरधाम जिले से कठिन कांवड़ यात्रा कर अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इसके अलावा पिछले दो वर्षों से मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा में शामिल होने का अवसर भी मिला है।

भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले से पहुंचे सभी कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि धार्मिक सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने में श्रद्धालुओं का योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित और पोषित करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने सेवा कार्य में जुटे भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों ने दिन-रात सेवाभाव से कांवड़ियों की जरूरतों का ध्यान रखा, भोजन परोसा और कठिन यात्रा के दौरान उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में योगदान दिया।

विधायक ने समाजसेवियों और कबीरधाम जिले की जनता का भी सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अमरकंटक में निःशुल्क भोजन एवं विश्राम सेवा तथा डोंगरिया में सावनभर चले भंडारे ने भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को सार्थक किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button