Janjgir-Champa Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अकलतरा पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को भेजा जेल

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुंगेली जिले के बिरगहनी गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक गेंदले के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद किया।
आरोपी दीपक गेंदले ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



