छत्तीसगढ़
Trending

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का सेवा पखवाड़ा: 17 सितंबर को देशभर में रक्तदान शिविर, 2 अक्टूबर तक स्वच्छता व स्वास्थ्य अभियान

रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसे लेकर रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास ने विस्तृत जानकारी दी।

17 सितंबर से होगी शुरुआत

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को देश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। साथ ही संगोष्ठी और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओं में प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी भी प्रदर्शित की जाएगी।

18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम

रक्तदान शिविरों की श्रृंखला 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हर मंडल स्तर पर जारी रहेगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, नमो पार्क का विकास, 7 दिन का मुफ्त स्वास्थ्य शिविर और अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

दीनदयाल उपाध्याय और शास्त्री जयंती पर आयोजन

सेवा पखवाड़ा के तहत दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। देशभर में 1033 जगहों पर नागरिक संगोष्ठियों का आयोजन कर स्व. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।
इसके अलावा स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

👉 भाजपा का कहना है कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज सेवा को नए स्तर तक पहुंचाना और आम जनता तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और कार्यों को पहुंचाना है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button