छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर बेबीलोन होटल में भीषण आग : 47 लोग सुरक्षित रेस्क्यू – फायर फाइटिंग सिस्टम निकला फेल

रायपुर, 03 सितंबर 2025 रायपुर के तेलीबांधा इलाके स्थित बेबीलोन टॉवर होटल में मंगलवार रात करीब 9:11 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुएं से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। छत और ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बचाने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान 47 लोगों की जान बचाई गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

  • 9:11 बजे आग लगने की सूचना तेलीबांधा थाने को मिली।
  • 9:13 बजे डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची।
  • 9:20 बजे दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।
  • दमकलकर्मियों ने सातवें फ्लोर पर फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • इसके बाद छत पर फंसे 40 लोगों को भी रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।
  • सभी 47 लोग सुरक्षित बाहर आ गए, हालांकि कुछ समय के लिए घबराए हुए थे।

फायर फाइटिंग सिस्टम फेल

घटना स्थल पर पहुंचे कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि टॉवर में फायर फाइटिंग उपकरण तो मौजूद थे, लेकिन आग लगने के वक्त ऑटोमोड सिस्टम ने काम नहीं किया और पूरा सिस्टम फेल हो गया।

सबसे ज्यादा नुकसान सातवें और आठवें फ्लोर पर

आगजनी से टॉवर के सातवें और आठवें फ्लोर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। लिफ्ट केबल में लगी आग ने पीओपी और ऑफिसों को अपनी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में बैठे लोग भी लंबे समय तक फंसे रहे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

समय पर पहुंची टीम ने टाली बड़ी त्रासदी

अगर दमकल और पुलिस टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। छत पर मौजूद बुजुर्ग समेत कई लोग घबराकर कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे।

हाईराइज बिल्डिंग्स की होगी जांच

कलेक्टर ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और टीम गठित की गई है। साथ ही रायपुर शहर की अन्य हाईराइज बिल्डिंग्स का भी फायर ऑडिट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button