छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में समिति पर लगाए गंभीर आरोप

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मंदिर प्रसाद समिति और ट्रस्ट के कुछ जिम्मेदार लोगों के नाम दर्ज हैं।

वित्तीय गड़बड़ी का झूठा आरोप, वसूली का दबाव

सुसाइड नोट में कर्मचारी ने लिखा है कि समिति ने उस पर 2 से 3 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता का झूठा आरोप लगाया और पैसों की वसूली का दबाव बनाया। इस मानसिक तनाव की वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
सुसाइड नोट में मृतक ने पुलिस से संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

20 साल से कर रहा था सेवा

मृतक की पहचान परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू के रूप में हुई है। वह पिछले 20 वर्षों से मंदिर में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना से मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट और समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय श्रद्धालु और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, जीआरपी पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button