छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी घर वापसी: सुकमा-बीजापुर के 64 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 16 महिला नक्सली भी बनीं मुख्यधारा का हिस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों से जुड़े 64 नक्सलियों ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 16 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली माओवादी संगठनों की विभिन्न बटालियनों में सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय में ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत हुई, जहां मल्टी जोन-1 आईजीपी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते तीन महीनों में 122 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

पुनर्वास योजना के तहत मिलेगा लाभ
राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज में फिर से बसाने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत तेलंगाना पुलिस ने प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है।

इस अवसर पर रेंज आईजी चंद्रशेखर रेड्डी, एसपी रोहित राज सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button