छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर GST का छापा, 6 जिलों में एक साथ कार्रवाई से मचा हड़कंप

रायपुर। राज्य में अवैध व्यापार पर नकेल कसने के लिए स्टेट जीएसटी की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार देर रात जीएसटी विभाग की टीम ने राजनांदगांव और दुर्ग के बीच जलबांधा रोड स्थित जोरातराई और अंजोरा के पास गनियारी में सितार गुटखा बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई की। फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण का सामान बरामद हुआ है। फिलहाल टीम की जांच मौके पर जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में अवैध गुटखा निर्माण और बिक्री की शिकायतों के बाद की गई। जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर यह दबिश दी गई।

कपड़ा, फर्नीचर के बाद फुटवेयर सेक्टर में भी बड़ी कार्रवाई

बीते दो दिनों से जीएसटी विभाग की नजर कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर पर रही, लेकिन बुधवार को छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख जिलों रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में एक साथ फुटवेयर व्यापारियों पर छापेमारी हुई।

टीम ने 17 डीलरों के प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें 2.5 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली की गई है। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया गया, जिसमें जानकारी मिली थी कि कई व्यापारी जीएसटी जमा नहीं कर रहे थे।

रायपुर के सैफ्रॉन कॉर्पोरेट में भी GST की दबिश

इसी कड़ी में रायपुर के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट सैफ्रॉन कॉर्पोरेट पर भी जीएसटी टीम ने कार्रवाई की। यहां 5 अधिकारियों की टीम ने जांच की, जो बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का संबंध ऐश्वर्या ग्रुप के सह-संस्थापक निलय ग्रुप से भी है।


इस तरह राज्य भर में हो रही एक के बाद एक सख्त कार्रवाई से व्यापारिक जगत में हलचल मची हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आगे भी टैक्स चोरी और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button