छत्तीसगढ़
Trending

तेज रफ्तार का कहर: बस्तर में 90 यात्रियों से भरी बस पलटी, अफरा-तफरी मची, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी

जगदलपुर, 21 जून 2025।छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस नेशनल हाईवे-30 पर घोड़ा गांव के जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। यह स्थान जगदलपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। हादसे के वक्त बस में करीब 90 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक यात्री की पीठ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि तकनीकी खराबी की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button