छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर से सरगुजा तक पहुंचा मानसून : छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी — सूरजपुर और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून अब रायपुर होते हुए सरगुजा तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 7 अन्य जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

राजधानी रायपुर, दुर्ग और आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि रायपुर में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है।

मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद बुधवार को दुर्ग 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 10 से अधिक जिलों में औसतन 19.59 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं एक दिन पहले कोरबा और रायगढ़ में झमाझम बारिश दर्ज की गई थी।

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button