छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय आज विभिन्न विभागीय बैठकों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 16 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में विभागीय कार्यों के लिए समर्पित रहेगा। वे प्रातः 11:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभागीय बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दोबारा वे अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक एक अन्य महत्वपूर्ण विभागीय बैठक में उपस्थित रहेंगे।

शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से रवाना होकर 5:50 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। आगमन के बाद का समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री का यह कार्यदिवस शासन की योजनाओं और प्रशासनिक समीक्षा बैठकों को समर्पित रहेगा, जिससे राज्य के विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति पर निगरानी रखी जाएगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button