छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा में “विकसित भारत के 11 वर्ष” पर कार्यशाला : विधायक अनुज शर्मा ने कहा – मोदी ने दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया


00प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के नेतृत्व को समर्पित संकल्प से सिद्धि कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान00

रायपुर, 14 जून 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धरसींवा विधानसभा के ग्राम निमोरा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक व पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा ने संबोधित किया।

अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत अब आत्मविश्वास और संकल्प के साथ वैश्विक मंच पर उभरती शक्ति बन चुका है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं और सेना की कार्रवाइयों ने भारत की सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित किया है।”

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकी शिविर और 11 एयरबेस तबाह करना, भारत की रक्षा नीति की निर्णायकता का प्रतीक है। मोदी सरकार ने गरीबों को केवल वादे नहीं बल्कि अवसर और अधिकार दिए हैं। कांग्रेस सरकारें सिर्फ ‘गरीबी हटाओ’ के नारे तक सीमित थीं, जबकि आज 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।”

विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि “उनकी सरकार की योजनाओं ने करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बनाया है। मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास का मंत्र आज देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहा है।”

कार्यशाला में भाजपा नेता अंजीनेश अंजय शुक्ला सहित धरसींवा विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर “विकसित भारत” के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button