छत्तीसगढ़
Trending

गुजरात विमान हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 12 जून 2025 — गुजरात के अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद बताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए एक पीड़ादायक क्षण है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।”

गौरतलब है कि अहमदाबाद में आज सुबह एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की जान चली गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button