छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 साल के नेतृत्व में आमजनों के जीवन में आई खुशहाली और तरक्की : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

00मोदी सरकार में हो रहा भारत का तेज गति से विकास, बनी चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था : डिप्टी सीएम अरुण साव00

00भाजपा 9 जून से चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान : डिप्टी सीएम अरुण साव00

रायपुर, 03 जून 2025 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सफलता पूर्वक 11 साल देश का नेतृत्व किया है। वहीं तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित होगा।

साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी ने दुनिया में भारत को समृद्ध देश के रूप में खड़ा किया है, उनके नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इन 11 वर्षों में एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण हुआ है। आम लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आया है। आम लोगों को लगता है कि, आज सरकार उनकी चिंता कर रही है। आम लोग भी देश के विकास में योगदान देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 साल के नेतृत्व में आमजनों के जीवन में खुशहाली और तरक्की आई है। देश की दशा और दिशा बदली है। चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है, और अब हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

….. …….

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button