छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खतरा टला: तेज आंधी में फंसी इंडिगो फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से बची 6E 6313

00इंडिगो फ्लाइट को लैंडिंग से पहले आई गंभीर चुनौती, पायलट की सूझबूझ से टली अनहोनी00

रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6313 रविवार को एक बड़ी मुसीबत से बाल-बाल बची। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जिससे विमान की लैंडिंग रोकनी पड़ी।

तेज हवाओं और खराब दृश्यता के चलते पायलट ने तत्काल निर्णय लेते हुए विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर हवा में कई चक्कर लगाए। पायलट ने यात्रियों को जानकारी दी कि दिल्ली में उस वक्त हवा की गति लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो किसी भी विमान के लिए लैंडिंग के लिहाज से बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है।

पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के चलते विमान सुरक्षित रूप से हवा में बना रहा और मौसम के शांत होने का इंतजार किया गया। जैसे ही हालात सामान्य हुए, फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के सुरक्षित ज़मीन पर उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और पायलट की निर्णय क्षमता की सराहना की।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि विमान चालक दल की तत्परता और प्रशिक्षण यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button