छत्तीसगढ़
Trending

स्काई वॉक पर गरजे मूणत: “कांग्रेस ने रोका विकास, अब बिना नया बजट पूरा होगा प्रोजेक्ट”

00स्काई वॉक के लिए पूर्व स्वीकृत बजट से ही होगा निर्माण : राजेश मूणत00

रायपुर। राजधानी रायपुर के बहुचर्चित ड्रीम प्रोजेक्ट स्काई वॉक को लेकर पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्काई वॉक के लिए कोई नया बजट प्रावधान नहीं किया गया है, यह कार्य पूर्व में स्वीकृत बजट की शेष राशि से ही पूरा किया जाएगा।

मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री/लोक निर्माण मंत्री अरुण साव द्वारा स्काई वॉक निर्माण के लिए 37 करोड़ रुपये की राशि जारी करने पर वे प्रदेश सरकार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इससे पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी, ट्रैफिक की भीड़ कम होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी।

कांग्रेस शासनकाल में हुई अड़ंगेबाजी:
मूणत ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में इस परियोजना को रोकने की कोशिशें की गईं। उन्होंने कहा कि 2016-17 में बजट में प्रावधान कर स्काई वॉक का निर्माण प्रारंभ किया गया था और पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन किया गया था। सर्वे, प्रेजेंटेशन और अनुमोदन के बाद 2017 में काम शुरू हुआ, लेकिन 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने इसे रोक दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस योजना की कई बार जांच कराई, पर हर जांच में इसे क्लीन चिट मिली और भ्रष्टाचार का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस महत्वाकांक्षी योजना को राजनीति का शिकार बनाया।

विकास का कोई विजन नहीं था कांग्रेस के पास:
मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्षों के शासनकाल में राजधानी के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, केवल भ्रष्टाचार किया। “हमने छत्तीसगढ़ बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे,” ऐसा कहते हुए उन्होंने कांग्रेस की हवा-हवाई घोषणाओं की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि स्काई वॉक परियोजना राजधानी की जरूरत है और इसके पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और सोशल मीडिया सह प्रभारी मितुल कोठारी भी उपस्थित थे।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button