छत्तीसगढ़
Trending

सीएम विष्णु देव साय का अचानक माथमौर दौरा : हेलिकॉप्टर से उतरते ही उमड़े ग्रामीण, चौपाल में किया विकास कार्यों का पिटारा खुला – बिजली, सड़क, तहसील और भवन की सौगात

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 8 मई – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर आज अचानक जिले के सुदूर आदिवासी बाहुल्य गांव माथमौर में उतरा। मध्यप्रदेश की सीमा से लगे इस गांव में मुख्यमंत्री को अनायास अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। हेलिकॉप्टर की आवाज़ सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने ‘जिंदाबाद’ के नारों से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को फूलों से बने गुलदस्ते से स्वागत करने के लिए ग्रामीणों ने पेड़ों से तुरंत फूल तोड़े। भावुक ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याएं साझा कीं। सीएम साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ संवाद की शुरुआत की और गांव के सरपंच को अपने पास बैठाकर सीधी बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने माथमौर में आयोजित चौपाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं:

  • कुवांरपुर में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण होगा।
  • फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर, परपर टोला से चंदेला तक नई सड़कें बनेंगी।
  • कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण होगा।
  • राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष कैम्प लगाया जाएगा।
  • माथमौर में सामुदायिक भवन की स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और आमजन की समस्याएं सुनने स्वयं गांव पहुंचे हैं। उनका यह दौरा सुशासन तिहार के तहत आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने की एक पहल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button