छत्तीसगढ़
Trending

खरोरा सड़क हादसे में 13 की मौत : CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख, परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान

रायपुर, 12 मई 2025 | मनीष तिवारी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बलौदाबाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर खरोरा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदयविदारक हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस हादसे को लेकर दुःख जताया और लिखा –
“खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

मुख्यमंत्री का ट्वीट देखने के लिए क्लिक करें

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button