छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय आज दो जिलों को देंगे विकास कार्यों की सौगात: महासमुंद में कीर्तन समागम, रघुनाथनगर में करमा महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 27 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार को महासमुंद और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल होंगे। इसके बाद बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के रघुनाथनगर में आयोजित करमा महोत्सव एवं मेगा हेल्थ कैम्प में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। वे 10:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:35 बजे ग्राम गढ़फुलझर हेलीपेड पहुंचने के बाद कार से 11:45 बजे कार सेवा नानक सागर साहिब पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:25 बजे रघुनाथनगर स्थित आदर्श बालक आश्रम मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर दोपहर 2:35 बजे से आयोजित करमा महोत्सव एवं मेगा हेल्थ कैम्प में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे रघुनाथनगर से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे और 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button