छत्तीसगढ़

CG में पत्रकारों के इलाज और दुर्घटना में मिलेगी बीमा सुरक्षा : सरकार ने तैयार की नई योजना, क्रियान्वयन से पहले मांगी मीडिया कर्मियों की राय

रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन के संबंध में 1 से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।

तैयार प्रारूप को जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित कर सुझाव मांगे जा रहे हैं। मीडियाकर्मी योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में अपने सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि निर्धारित की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button