National

Guddu Muslim in Odisha: ओडिशा में छिपा है गुड्डू मुस्लिम! गिरफ्तारी के लिए पहुंची यूपी पुलिस, कर रही ये काम

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश पुलिस के स्‍पेशल टॉस्‍क फोर्स (UP STF) ने माफिया अतीक अहमद के साथी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में हाल ही में राज्य का दौरा किया था। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक सुनील के बंसल ने कहा कि यूपी एसटीएफ की टीम शार्प-शूटर गुड्डू मुस्लिम के चालक के किसी से मिलने के लिए बारगढ़ पहुंचने और उसके कथित रूप से कुछ दिनों तक वहां रुकने की सूचना मिलने के बाद बारगढ़ आई थी

images 2023 04 23T080236.533


एडीजी (कानून-व्यवस्था) और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीजीपी ने पत्रकारों को बताया क‍ि उन्होंने (यूपी एसटीएफ) यहां एक व्यक्ति से पूछताछ की और ओडिशा पुलिस ने प्रोटोकॉल के अनुसार सहायता मुहैया कराई। टीम ने हमें जांच के बारे में कुछ नहीं बताया। डीजीपी ने हालांकि, साफ किया कि यूपी पुलिस ने राज्य में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

सूचनाओं के अनुसार, गुड्डू मुस्लिम का ड्राइवर प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद ओडिशा के बारगढ़ जिले के भाटली कस्बे में रुका था।

बारगढ़ के एसपी प्रह्लाद सहाय मीणा ने भी 18 अप्रैल को यूपी एसटीएफ की पांच सदस्यीय टीम के राज्य में आने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था क‍ि टीम बारगढ़ में रुकी और एक व्यक्ति से पूछताछ की। टीम ने हमें अपनी यात्रा के बारे में बताया था। वह उत्तर प्रदेश लौट गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button