National

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का 79 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु के बारे में उनके बेटे चांडी ओमन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,”अप्पा का निधन हो गया.” ओमान चांडी की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी, इसलिए वो इलाज के लिए बेंगलुरु में रह रहे थे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी, दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे. उनका निधन मंगलवार तड़के हुआ.

इसके साथ ही केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ओमान चांडी के निधन पर दुख जाहिर किया है. ओमान चांडी बेंगलुरू स्थित चिन्मय मिशन हॉस्पिटल में भर्ती थे. केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button