Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा जंगल सफारी से अचानकमार टाइगर रिज़र्व में चीतल छोड़ने हेतु  रेस्क्यू वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया



नवा रायपुर, 18 जून 2024 :वन मंत्री केदार कश्यप, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ ने आज नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं सफारी का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नंदनवन जू एवं सफारी से चीतल को अचानकमार टायगर रिजर्व, लोरमी, बिलासपुर ट्रांसलोकेट किए जाने हेतु रेस्क्यू वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जंगल सफारी से कुल १५० की संख्या में हिरणों को अचानकमार टाइगर रिज़र्व में छोड़ने की अनुमति मिली है उसी अनुक्रम में आज पहली बारी कुल ४२ हिरण को रवाना किया गया है ।

img 20240618 wa00468987844298214933069
img 20240618 wa00492498827055496887153
img 20240618 wa00518085206695113776586

वन मंत्री केदार कश्यप ने भ्रमण के दौरान नंदनवन जू एवं सफारी के प्रयासों की सराहना की और अचानकमार में प्रे बेस बढ़ाने  की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

चीतलों के स्थानांतरण के संदर्भ में उन्होंने कहा, वन्यजीवों के सुरक्षित आवास और उनके संरक्षण के लिए इस प्रकार की ट्रांसलोकेशन गतिविधियां आवश्यक हैं।अचानकमार टायगर रिजर्व अपने समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता l टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रे बेस बढ़ाने  की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है l

वनमंत्री केदार कश्यप जी ने जंगल सफारी में भ्रमण पश्चात वन विभाग के अधिकारियों के साथ जंगल सफारी की आगामी कार्य योजना के बारे में चर्चा की जिसमें  जंगल सफारी में नये गतिविधि और सुविधाओं  जोड़ने पर भर दिया l

इस अवसर पर  इन्द्र कुमार साहू, विधायक (क्षेत्रीय) अभनपुर, व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, नवा रायपुर छत्तीसगढ़,  सुधीर अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.), नवा रायपुर, छत्तीसगढ़, राजू आगसिमनी, मुख्य वन संरक्षक, रायपुर वृत्त, रायपुर, नंदनवन जू एवं सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर, वनमंडलाधिकारी रायपुर लोकनाथ पटेल, सहायक संचालक वाय. के. डहरिया, अधीक्षक नंदनवन जू, रायपुर अभय पाण्डेय, उप वनमंडलाधिकारी, रायपुर  विश्वनाथ मुखर्जी एवं नंदनवन जू एवं सफारी अंतर्गत कार्यरत समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, वन्यप्राणी चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

—///—

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button