Chhattisgarh
Trending

उत्कृष्ट वन्य-प्राणी प्रबंधन से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि-वन मंत्री डॉ. शाह

images 53 2

पिछले वर्ष में पर्यटन 26.91 लाख पर्यटकों ने किया राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्यों का भ्रमण
पर्यटन से 54 करोड़ की गेट मनी प्राप्त

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 18, 2023। वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने बताया कि प्रदेश में बाघों और वन्य-प्राणियों के उत्कृष्ट प्रबंधन के फलस्वरूप वन्य-प्राणियों को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। पर्यटन वर्ष 2022-23 में 26 लाख 91 हजार 797 पर्यटकों ने राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्यों का भ्रमण। टाइगर रिजर्व में कुल 11लाख 74 हजार 405 पयर्टकों ने भ्रमण किया। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 55 हजार 773 है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक 20 हजार 591 विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया। खास तौर से “बफर में सफर” के प्रति पर्यटकों का आकर्षण तेजी से बढ़ा है।मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि पर्यटन से प्राप्त आय (गेट मनी) 9 करोड़ से बढ़कर वर्तमान में लगभग 54 करोड़ रूपये हो गई है। संरक्षित क्षेत्रों (टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों) में पर्यटन से प्राप्त आय की एक तिहाई राशि संरक्षित क्षेत्रों में आने वाले ईको विकास समितियों को उपलब्ध कराई जाती हैं।5 वर्षों में ईको विकास समितियों को 19 करोड़ जारीपाँच वर्षों में इन ईको विकास समितियों को पर्यटन आय से लगभग 19 करोड़ रूपये दिये गये। समितियों द्वारा प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम सभा के निर्णय अनुसार ग्राम विकास और युवक-युवतियों के कौशल उन्नयन आदि में किया गया है। इससे ग्रामीणों और ग्रामीण युवाओं की वनों पर निर्भरता कम हुई है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button