Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण

L Bhopal150823124927

सुरक्षा अमले को प्रमाण पत्र और नगद प्रोत्साहन देने की घोषणा

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 15, 2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण किया। पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वतंत्रता की वर्षगांठ की सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ध्वजारोहण किए जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास कार्यालय सहित मुख्यमंत्री सुरक्षा स्टाफ के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट-सेवाओं के लिए उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार राजपत्रित अधिकारियों को प्रशंसा पत्र, निरीक्षक स्तर के स्टाफ को 7 हजार रूपए, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के स्टाफ को 6 हजार 500 रूपए तथा प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को 6 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button