Chhattisgarh

पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के सरकारी बंगले में लगी आग, दस्तावेज खाक

रायपुर, 28 दिसम्बर 2023

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगले में आग लग गई। खबरों के अनुसार पूर्व मंत्री के बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगी है। बताया जा रहा है कि आग लगने से आलमारी में रखे सारे दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

वहीं साथ में गंज थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी आग लगने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री का बंगला आज खाली किया जा रहा था। इसी दौरान बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगने की घटना हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि जब बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगी तो इस दौरान पूर्व मंत्री रुद्र गुरु भी वहां मौजूद थे

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button